'ग्रेज एनाटोमी' में नहीं होंगी जार्ज

By Staff

आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मेलिसा जार्ज मेडीकल ड्रामा 'ग्रेज एनाटोमी' में आगे काम नहीं करेंगी। उन्होंने तीन महीने पहले ही यह शो साईन किया था।

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के अनुसार जार्ज ने नवंबर में सेडी हैरिस नाम की इंटर्न का किरदान निभाने के लिए हामी भरी थी और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वे इसमें काम करना जारी रखेंगी। लेकिन जार्ज अपना अनुबंध आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। वैसे उन्हें अपने सहयोगी कलाकारों से कोई शिकायत नहीं है।

उन्होंने बताया, "मैं इस शो को बेहद पसंद करती हूं। मैंने कुछ बेहतरीन दोस्त बनाए हैं। मैं टी.आर. राइट से स्नेह करती हूं। मैं पैट्रिक, डेम्पसी, जस्टिन चैम्बर्स से प्यार करती हूं..मैं एलेन पोम्पेओ की प्रशंसिका हूं। मुझे लगता है कि वे सशक्त और अविश्वसनीय महिला हैं और कैथरीन हैजिल धरती पर सबसे खूबसूरत हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X