मशीन से तनाव मिटाएंगे गिब्सन

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक गिब्सन की पत्नी रोबेन ने अप्रैल में तलाक की अर्जी दी थी। उसके बाद से गिब्सन शादी टूटने को लेकर काफी चिंतित हैं। इसी चिंता को मिटाने के लिए गिब्सन ने शरीर में सकारात्मक उर्जा उत्पन्न करने के लिए मशीन का सहारा लेने का फैसला किया है।
एक सूत्र ने बताया कि मेल ने अपने एक करीबी दोस्त की सलाह पर मशीन खरीदी है। इससे पहले वह चिंता से उबरने के लिए कई नुस्खे आजमा चुके थे। इनमें थेरेप्यूटिक फुट बाथ और टेलीफोन हीलिंग सेशन के अलावा कई अन्य तरह के उपाय शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











