लम्बे आराम के बाद अभिनय में वापसी

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'लीथल वेपन' जैसी मशहूर फिल्म में काम कर चुके गिब्सन ने छह साल के दौरान निर्देशक के तौर पर खूब शोहरत बटोरी। इस दौरान गिब्सन ने 'द पैशन ऑफ द क्राइस्ट' और 'एपोकैलेप्टो' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
'एज ऑफ डार्कनेस' में गिब्सन एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे जिसकी बेटी को घर लौटते वक्त गोली मार दी गई। हत्यारे की खोज के दौरान उस अधिकारी ने अपनी बेटी के व्यक्तिगत जीवन के बारे में कुछ अनसुलझे रहस्यों को जाना। यह फिल्म फरवरी 2010 में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











