हॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक रॉबेन ने गिब्सन के साथ 28 वर्षो का विवाह संबंध तोड़ने के लिए 50 करोड़ डॉलर की मांग की है। 'ब्रेवहॉर्ट' जैसी सफल फिल्म में काम कर चुके गिब्सन यह रकम अदा करने के लिए तैयार हो गए हैं।
वेबसाइट के मुताबिक रॉबेन 28 साल के दौरान गिब्सन द्वारा कमाई गई कुल संपत्ति का आधा हिस्सा पाने का कानूनी अधिकार रखती हैं। गिब्सन की कुल संपत्ति एक अरब डॉलर आंकी गई है।
इस लिहाज से यह हॉलीवुड इतिहास का सबसे महंगा करारनामा साबित होगा। इससे पहले माइकल जार्डन ने 2006 में अपनी पत्नी जुआनिता के साथ तलाक के लिए सबसे अधिक 1.68 करोड़ डॉलर अदा किए थे।


Click it and Unblock the Notifications











