स्कारलेट पर बरसी मेगन फॉक्स

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक फॉक्स ने इस धारणा पर गुस्सा जताया कि आकर्षक अभिनेत्रियां अकलमंद नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि स्कारलेट की तरह उन्हें किसी टॉक शो में जाकर अपनी चतुराई साबित करने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा, "मेरा स्कारलेट से कोई विरोध नहीं है लेकिन मैं उनकी तरह नहीं होना चाहती। परंतु मैं यह नहीं चाहती कि टॉक शो में जाकर अब तक सीखे सभी शब्दों का इस्तेमाल करके यह साबित करूं कि मैं अंकलमंद हूं और मुझे गंभीरता से लिया जाए।"


Click it and Unblock the Notifications











