मेगन ने किया कैटवूमन बनने से इंकार
अफवाहों पर विराम लगाते हुए मेगन फॉक्स ने कहा है कि वे कैटवूमन का किरदार नहीं निभाएंगी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक फॉक्स मिशेल और हेल बेरी के नक्शेकदम पर नहीं चलना चाहतीं हैं। बैटमेन फिल्मों को दोबारा बनाने की कवायद से जुड़े अन्य सितारों में क्रिश्चियन बेल, माइकल केन और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान शामिल हैं।
फिल्म की शूटिंग तो अगले साल शुरू हो जाएगी लेकिन 2011 से पहले इसका प्रदर्शन नहीं होगा। इस श्रेणी की अंतिम फिल्म थी 'दि डार्क नाइट'।


Click it and Unblock the Notifications











