खुद को नापसंद करती हैं मेगन

Megan Fox
हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स ने खुलासा किया है कि वह एक असुरक्षित महिला हैं और उन्हें 'हमेशा उपहास की पात्र' बने रहने का डर सताता रहता है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक फॉक्स कहती हैं, "मैं हमेशा हर चीज में स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि मैं किसी भी लायक नहीं हूं। मुझे हमेशा उपहास की पात्र बनने का डर रहता है। मैं खुद से अक्सर घृणा करती हूं।"

वह कहती हैं, "खुद से घृणा मुझे खुश होने से रोकती है। लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि मैं संघर्ष नहीं करती हूं। मैं बहुत कमजोर हूं। लेकिन मैं गुस्सैल, दूसरों को चोट पहुंचाने वाली, घमंडी और स्वार्थी भी हूं। मुझे भावनात्मक स्तर पर समझ पाना बेहद मुश्किल है।"

इस 23 वर्षीय अभिनेत्री ने स्वीकार किया है कि जब वह बड़ी हो रही थीं तो उन्होंने कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X