मेगान फॉक्स की मंगनी टूटी
हॉलीवुड अभिनेत्री मेगान फॉक्स और अभिनेता ब्रायन आस्टिन ग्रीन की मंगनी टूट गई है।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मेगान और उनके मंगेतर ने अलग होने को फैसला किया है। वर्ष 2004 में दोनों की मंगनी हुई थी।
दोनों के एक नजदीकी मित्र ने बताया, "दोनों में दोस्ताना संबंध बने रहेंगे और फिलहाल वे अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications