टैटू से परेशान मैगन फॉक्स की मां

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 'ट्रांसफार्मर्स' में अभिनय कर चुकी मैगन ने अपने पूरे शरीर पर आठ टैटू गुदवा रखे हैं और अब वह अपनी पूरी दाईं बाजू को टैटू से ढक देना चाहती हैं। लेकिन उनकी मां चाहती है कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करें क्योंकि इससे फिल्म निर्माता उनसे दूर हो जाएंगे और उनका करियर प्रभावित होगा।
मैगन की मां के एक करीबी सूत्र ने बताया, "वह कभी नहीं समझ पाईं कि उनकी बेटी अपने खूबसूरत शरीर को टैटू से क्यों ढकना चाहती हैं। मैगन जब भी कोई नया टैटू गुदवाती है तो उनकी मां उनसे कोई नया टैटू नहीं गुदवाने को कहती हैं। उन्हें लगता है कि जब मैगन 40 साल की हो जाएंगी तो लोग उन्हें साईन करते हिचकिचाएंगे क्योंकि उनके शरीर के टैटू को ढक पाना कठिन होगा।"


Click it and Unblock the Notifications











