बहुत मार्मिक है मेडुसा की कहानी: उमा

थर्मन ने कहा, "यदि आप ध्यान से देखें तो यह बहुत रोचक कहानी है क्योंकि इसमें मेडुसा को उसके ही बलात्कार के लिए दंडित किया जाता है। इसका फिल्म 'पर्सी जैक्सन' से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन यदि बड़े स्तर पर देखें तो इस महिला की कहानी को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के रूप में देखा जा सकता है। वह बहुत ही प्रासंगिक है।"
उन्होंने कहा, "मैंने मेडुसा के किरदार को और जानने के लिए शोध किया था। मुझे लगता है कि उसकी कहानी बहुत मार्मिक और दुखद है। मुझे लगता है कि पश्चिम के सभी अन्याय यूनानी मिथकों से वापस आए हैं।" मेडुसा यूनान की देवी एथेना की पुजारिन थी और वह अपने खूबसूरत बालों के लिए मशहूर थी। एक बार जब वह एथेना के मंदिर में पूजा कर रही थी तभी समुद्र देवता पोसिडन को वह पसंद आ गई और उन्होंने अपने सुख के लिए उसका उपभोग किया।
एथेना को अपने प्रेमी पोसिडन का किसी अन्य महिला में रुचि लेना पसंद नहीं था इसलिए उसने मेडुसा को दंडित किया था। उसने मेडुसा को अमरत्व और अकेलापन दे दिया। एथेना ने कहा कि यदि मेडुसा किसी का साथ पाना चाहेगी तो वह पत्थर में तब्दील हो जाएगी। यह फिल्म भारत में 19 फरवरी को प्रदर्शित होगी। रिक रिओरडन की उपन्यास श्रेणी 'पर्सी जैक्सन एंड द ओलम्पियंस' के पहले उपन्यास 'द लाइटनिंग थीफ' पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन क्रिस कोलम्बस ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











