..................... मैडोना का वार्नर म्यूजिक से नाता टूटा, Medonna will work for Live Nation music company - Hindi Filmibeat

मैडोना का वार्नर म्यूजिक से नाता टूटा

By Staff

पॉप सिंगर मैडोना ने एक नया ऐतिहासिक करार टूरिंग और कॉन्सर्ट प्रमोटर कंपनी लाइव नेशन के साथ किया है. रिकॉर्ड कंपनी से अनुबंध छोड़कर ऐसी टूर कंपनी से अनुबंध करने वाली मैडोना पहली बड़ी स्टार हैं.
लाइव नेशन के साथ हुए करार के तहत मैडोना के संगीत से जुड़े सारे कार्यक्रमों के अधिकार इस कंपनी के पास होंगे, जिसमें नए अलबम, टूर, वेबसाइट, डीवीडी, स्पॉन्सरशिप, टीवी शो और फिल्म सभी कुछ शामिल हैं. 10 सालों के इस करार के लिए मैडोना को 12 करोड़ डॉलर मिलेंगे और इसके साथ ही मैडोना का अपनी 25 साल पुरानी रिकॉर्ड कंपनी वार्नर म्यूजिक से नाता टूट जाएगा. मैडोना ने अपना पूरा करियर वार्नर म्यूजिक कंपनी के साथ बिताया है और इस दौरान उनके गानों के 20 करोड़ रिकॉर्ड और सीडी बिके.

मैडोना लाइव नेशन के न्यू आर्टिस्ट नेशन डिविजन की पहली कलाकार हैं. उनका कहना है कि इस अनुबंध से उन्हें म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन के नए मॉडल की जानकारी मिल सकेगी. मैडोना ने इस करार पर कहा कि अपने करियर में पहली बार मैं अपना संगीत अपने चाहने वालों तक असीमित तरीकों से पहुँचा पाउँगी. उन्होने कहा कि नए करार के साथ संभावनाएं अनंत हो गई हैं.

लाइव नेशन के मुख्य कार्यकारी का कहना है कि उन्होंने संगीत उद्योग के लिए एक नया बिजनेस मॉडल तैयार किया है. उन्होंने मैडोना के साथ अपने अनुबंध को संगीत की दुनिया के इतिहास का सबसे बडा क्षण बताया. कंपनी ने यह तो कहा है कि मैडोना अब कंपनी की शेयर धारक हो गई है लेकिन इससे मिलने वाले पैसों का कोई विवरण नहीं दिया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X