ऑस्कर की मेजबानी करेंगे स्टीव, एलेक
इस बार ऑस्कर पुरुस्कारों के समारोह के संचालन के लिए जिन दो हॉलीवुड शख्सयितों का चुनाव किया गया है, वो हैं स्टीव मार्टिन और एलेक बॉल्डविन।
हॉलीवुड में मार्टिन का नाम कॉमेडी फिल्मों और लेखन के लिए लिया जाता हैं और बाल्डविन किसी एक क्षेत्र से न जुड़ कर हॉलीवुड के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में बाल्डविन ३० रॉक कार्यक्रम से एक टेलीविजन प्रबंधक के रूप में काम शुरू कर रहे हैं।
मार्टिन इससे पहले भी ऑस्कर समारोह का संचालन दो बार कर चुके हैं। हालांकि बाल्डविन का यह पहला मौका है। दोनों हॉलीवुड अभिनेताओं की एक नयी फिल्म जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। 'इट्स कॉम्प्लीकेटेड'में दोनों अभिनेता टक्कर के किरदारों में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











