शादी की जल्दबाजी नहीं क्रिस्टीन स्टीवर्ट को

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार स्टीवर्ट ने कहा, "जीवन के इस पड़ाव पर मैं शादी नहीं करना चाहती हूं। मैं पूरी तरह से दूसरों से अलग हूं। ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जो शादी करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती और पहले से ही वे अपनी शादी की योजनाएं बना रही हैं। मैं उनकी तरह नहीं हूं। एक समय में मैं जरूर अपने परिवार की शुरुआत करना चाहूंगी लेकिन मैं नहीं जानती की यह कब होगा।"
स्टीवर्ट ने हालांकि इस बात की तरफ इशारा किया था कि उनके साथ काम करने वाले सह-कलाकार रॉबर्ट पैटिन्सन उनके 'अच्छे मित्र' हैं।


Click it and Unblock the Notifications











