प्यारी चीज है शादी : एंजेलिना जोली

देखें : रणबीर का मिक्रा मैजिक
जोली और उनके साथी ब्रैड पिट 2005 से ही साथ हैं। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक जोली कहती हैं, "मैं मानती हूं कि विवाह एक प्यारी चीज है, मैं पूर्व में दो बार विवाह कर चुकी हूं लेकिन हमें अभी ऐसा करने की जरूरत महसूस नहीं होती। हमारी पहले से ही साथ में एक परिवार चलाने की बड़ी प्रतिबद्धता है।"
जोली पूर्व में अभिनेता बिली बॉल थ्रॉनटन और जॉनी ली मिलर से विवाह कर चुकी हैं। पिट के साथ उनके रिश्ते के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे पर एक बेहतर व्यक्ति बनने के लिए दबाव बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications