हॉलीवुड में सबसे हसीन मर्लिन मुनरो
1950 के दशक में हॉलीवुड में धूम मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री मर्लिन मुनरो आज भी लोगों को उतनी ही पसंद हैं जितनी की 5 दशक पहले थीं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक सर्वे की रिपोर्ट के नतीजे हैं।
अमेरिकी फिल्म उद्योग के केबल नेटवर्क रील्ज द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 80,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा जिसमें ज्यादातर पुरूष थे। इस सर्वेक्षण में मर्लिन मुनरो को हॉलीवुड की सबसे हसीन और सेक्सी अभिनेत्री चुना गया।
36 वर्षीय मुनरो की मौत 1962 मे रहस्मय परिस्थितियों में हो गई थी। मुनरो की जिंदगी और उनके प्रेम प्रसंगों को काफी विवादास्पद माना जाता है। मुनरो ने तीन बार शादी की थी और कहा जाता है कि उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और उनके भाई बॉब कैनेडी से भी मुनरो के प्रेम संबंध थे।
सिर्फ 36 साल की उम्र में हॉलीवुड में राज करने वाली मुनरो के आज भी लाखों दीवाने हैं। इस सूची में दूसरे पायदान पर रहीं सेक्सी अभिनेत्री एंजेलिना जोली, स्कारलेट जोहानसन तीसरे, कैथरीन जेटा जोन्स चौथे और सलमा हायक पांचवें नम्बर पर रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











