मुनरो के एक्स-रे की नीलामी

ये एक्स-रे 1954 में उनकी पेट से संबंधित बीमारी के समय लिया गया था। उल्लेखनीय है कि 1962 में मुनरो के उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। उस वक्त मुनरो मात्र 36 साल की थीं। इस एक्स- रे में मुनरो की रिब्स औऱ मांसपेशिया नजर आएंगी। इस एक्स रे पर उनका नाम मर्लिन डी मेगियो लिखा गया है।
ये एक्स- रे उस दौरान लिया गया था जब मुनरो औऱ उस वक्त से मशहूर बेस बॉल खिलाड़ी जो डी मेगियो का तलाक होनो वाले था। इस एक्स-रे के अलावा मुनरो की चिकित्सा के दौरान प्रयोग किए गए सोफे की भी नीलामी की जा रही है। ये नीलामी 26- 27 जून को प्लेनेट हॉलीवुड रिजोर्ट औऱ लास वेगस के कसीनो में की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











