नये साल में मारिया की बेबी प्लानिंग
मारिया केरी जल्दी से जल्दी एक प्यारा सा बच्चा अपनी गोद में चाहती हैं। इसके लिए उन्होने सब कुछ प्लान कर लिया है। मारिया ने पिछले साल अमेरिकन पॉप स्टार निक कैनन से शादी की है। अब दोनों पति-पत्नी बेबी प्लानिंग में लगे हैं। दोनों चाहते हैं कि उनका बेबी अगले साल हो जाये।
मारिया बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उनके मुताबिक जो अभाव उन्होने अपनी जिंदगी में झेले हैं। उसकी परछाईं भी वह अपने बच्चे पर नहीं पड़ने देंगी। उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। मारिया का कहना है कि उनकी पारिवारिक जिंदगी काफी खुशहाल है। उनके बच्चे को वह परेशानियाँ नहीं झेलने पड़ेंगी जो तलाकशुदा दम्पति के बच्चों को झेलनी पड़ती हैं। जैसी की उन्होने खुद भी अपनी जिंदगी में झेली है।
मारिया हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार हैं। उनके मुताबिक वह अपने बच्चे को अपना पूरा समय देना चाहती हैं। इसके लिए उन्होने निक को भी मना लिया है। अब दोनों मिल कर अपने व्यस्त शेड्यूल को बेबी के लिए प्लान कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











