ओबामा के लिए 'हीरो' गाएंगी कैरी
पॉप गायिका मारिया कैरी अमरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए गीत गाएंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जब ओबामा मंगलवार को अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ लेंगे तो कैरी उनके लिए लोकप्रिय गीत 'हीरो' गाएंगी।
कैरी ने कहा कि ओबामा के लिए 'हीरो' एक परिपूर्ण गीत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications











