ब्रिटनी के दीवाने हैं मार्क्स एकिन

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एकिन ने कहा कि वह ब्रिटनी के नजदीक भी हैं। वह रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में नजर आए थे लेकिन बाद में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
ब्रिटनी के बारे में एकिन ने कहा कि उन्हें पॉप गायिका काफी पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मैं ब्रिटनी का दीवाना हूं। यदि कोई मुझे कहे कि आप 10 में ब्रिटनी को कितना अंक देंगे तो मैं उन्हें आठ अंक दूंगा।"
पुत्रों के साथ ब्रॉडवे गईं स्पीयर्स
प्रसिद्ध पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स न्यूयार्क में अपने बच्चों को 'शर्क: द म्युजिकल' दिखाने ले गईं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक यह ऐसा दूसरा ब्रॉडवे शो था जिसे स्पीयर्स ने अपने पुत्रों जेडन जेम्स और सीएन प्रेस्टन के साथ देखा। इससे पहले दोनों बच्चों ने अपनी मां के साथ 22 अगस्त को 'द लिटिल मेर्मेड म्युजिकल' देखी थी।
बेटे के साथ नजर आई ब्रिटनी
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने बेटे के साथ नजर आईं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार काफी दिनों के बाद ब्रिटनी खुश और स्वस्थ्य नजर आ रही थीं। उनकी गोद में जेडन जेम्स था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मां-बेटे दोनों ही पूरे कार्यक्रम में खुश नजर आए।
ब्रिटनी इन दिनों संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रही हैं और अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजार रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











