Covid-19: कोरोना वायरस से हुई इस ग्लोबल हॅालीवुड स्टार की मौत, करियर में दिए कई हिट्स
कोरोना वायरस से संक्रमित हॅालीवुड स्टार मनु डिबैंगो का निधन मंगलवार 24 मार्च को हुआ। वह एफ्रो जैज म्यूजिक के दिग्गज रहे हैं। जब इस वायरस का असर तेजी से होने लगा तो बताया जाता है कि मनु ऐसे पहले स्टार रहे हैं जिन पर कोविड 19 का हमला हुआ है।
हालांकि जैसा कि कहा जा रहा है कि 65 से अधिक लोगों पर वायरस से फाइट करने की क्षमता कम है। ठीक उसी आधार पर देखा जाए तो 86 साल के मनु डिबैंगो का अस्पताल में निधन हो गया।

उन्होंने अपने करियर में कई हिट दिए हैं। लेकिन उनके 1972 में रिलीज सोलो हिट मकोसा की लोकप्रियता आज भी वैसे ही है। बता दें कि इस बात की जानकारी म्यूजिक पब्लिशर Thierry Durepaire ने दी है। इसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस होने के कारण उनका अंतिम संस्कार निजी तरीके से किया जाएगा।
( नीचे देखिए उनका एक खास वीडियो जो गीतकार Angelique Kidjo ने उन्हें ट्रेब्यूट के तौर पर दिया है) इसके साथ उन स्टार्स के बारे में जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और आइसोलेशन में हैं)


Click it and Unblock the Notifications











