कैंसर से लड़ें : मैंडी मूरे
अमेरिकी गायिका-अभिनेत्री मैंडी मूरे सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर के बढ़ते खतरे से बचाव के लिए युवा महिलाओं को नियमित चिकित्सा जांच कराने के लिए कह रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक मूरे अमेरिका की 'गायनिकोलॉजिकल कैंसर फाउंडेशन' के साथ जागरूकता लाने का काम कर रही हैं। महिलाओं में 19 से 25 वर्ष के आयु वर्ग में इसकी संभावना सबसे अधिक होती है इसलिए महिलाओं को अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति पहले से सक्रिय रहना होगा और उन्हें इसके लिए वार्षिक चिकित्सा जांच भी करानी होगी।
मूरे कहती हैं कि ज्यादातर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के संबंध में जानकारी नहीं है और वे यह भी नहीं जानती हैं कि इससे कैसे बचना है। उन्होंने कहा कि इसी से उन्हें महिलाओं को इस संबंध में जागरूक बनाने और रैली आयोजित करने की प्रेरणा मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











