मैडोना को मिल गई अनुमति

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मलावी में चार वर्षीया मर्सी को गोद लेने की इच्छुक मैडोना का यहां काफी विरोध हो रहा था, जिसके बाद गायिका ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत द्वारा बच्ची को गोद लेने की अनुमति दिए जाने से मैडोना काफी खुश हैं।
मैडोना ने कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। मैं काफी खुश हूं और मर्सी को अपने परिवार में शामिल करने को लेकर आशान्वित हूं।"


Click it and Unblock the Notifications