मैडोना का बेटा उनका ग्रेटेस्ट फैन
पॉप गायिका मैडोना का कहना है कि उनके दत्तक पुत्र डेविड बांडा को उनके परिधान इस कदर भाते हैं कि वह उन्हें पहनना पसंद करता है।
वैबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, उनका चार वर्षीय पुत्र उनका सबसे बड़ा प्रशंसक है और प्रोमो और मंच प्रस्तुतियों के लिए वह जो भी पहनती हैं, उसे वे सब पोशाके बेहद भाती हैं।
मैडोना का कहना है कि उनके सभी गीत, उनके गीतों का प्रत्येक शब्द, और हरेक ताल को वह समझता है तथा वह उनके सभी परिधान पहनना चाहता है। उन्होंने कहा कि डेविड को वो पोशाक काफी पसन्द आई जो उन्होंने 'ला इस्ला बॉनिटा' में पहनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
गीत डिजाइनर वियर पॉप संगीत बच्चे मैडोना हॉलीवुड children designer wear hollywood madonna pop music song


Click it and Unblock the Notifications