पुरुषों से ज्यादा स्वस्थ हूं: मैडोना
मशहूर पॉप गायिका मैडोना ने कहा है कि वह अपनी उम्र के पुरुषों की तुलना में अधिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा उनके उम्र के पुरुष कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 51 वर्षीया मैडोना ने कहा, "मैं अपने शरीर का विशेष ख्याल रखती हूं, जबकि मेरे उम्र के पुरुषों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। वे इस उम्र में अक्सर गंजे हो जाते हैं।"
मैडोना ने कहा कि वह अपनी काया पर विशेष ध्यान देती हैं। उन्होंने कहा, "आप सोचिए यदि मैं स्वस्थ नहीं होती तो मंचों पर नृत्य कैसे करती?" पॉप स्टार इन दिनों ब्राजील के 22 वर्षीय मॉडल के साथ डेटिंग कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











