वॉलिस सिंपसन की भूमिका में मैडोना

By Staff

पॉप सुपरस्टार मैडोना एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म में वॉलिस सिंपसन की भूमिका निभाते नजर आएंगी। सिंपसन ब्रिटेन के इतिहास में इसलिए मशहूर हैं क्योंकि तलाकशुदा होने के बावजूद उन्होंने ब्रिटेन के राजा एडवर्ड अष्टम को अपने प्यार में ताज ठुकराने के लिए विवश कर दिया था।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मैडोना को सिंपसन की कहानी रोचक लगी, लिहाजा उन्होंने ही इस फिल्म में सिंपसन की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की।

मैडोना ने इसके लिए विधिवत तौर पर तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने लंदन स्थित घर में सिंपसन से जुड़े अनेक लेख जमा कर रखे हैं और वह उन्हें बड़े ध्यान से पढ़ती हैं।

मैडोना के एक मित्र ने कहा, "मैडोना इस फिल्म को गंभीरता से ले रही हैं। वह इस फिल्म के प्रति उतनी ही गंभीर हैं, जितना कि उन्होंने 'इविता' में इवा पेरन के चरित्र को लिया था। मेडोना सिंपसन के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X