शादी पर झगड़ पड़े मैडोना-जीसस
41 वर्षीय मैडोना और उनक 22 वर्षीय प्रेमी जीसस लुज में शादी को लेकर झगड़ा हो गया है।
मैडोना ने एक अमेरिकी टॉक शो में शादी के बारे व्यक्त किए गए विचारों के बाद उनका अपने 22 वर्षीय पुरुष मित्र जीसस लुज से झगड़ा हो गया।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शो के दौरान मैडोना ने कहा था कि वह दोबारा शादी करने की अपेक्षा रेलगाड़ी के आगे कूद जाना बेहतर समझेंगी।
एक सूत्र ने कहा, "वे दोनों बहुत कम झगड़ते हैं लेकिन मैडोना की कही गई बात ने जीसस को गहरा आघात पहुंचाया। जीसस का कहना था कि अभिनेत्री ने उन्हें मूर्ख बनाया। वह अपने मित्रों और परिवार से हमेशा मैडोना के संबंध में बातें करते रहे हैं और उन्हें बताते आए हैं कि दोनों के बीच गंभीर रिश्ता है। जब मैडोना ने टेलीविजन पर शादी को नकार दिया तो उन्हें लगा कि पॉप गायिका ने उन्हें बेवकूफ बनाया है।"
"जीसस ने अपने दोस्तों को बताया कि वह मैडोना शादी की योजना बना रहे थे और उस वक्त उनका दिल टूट गया जब मैडोना ने सार्वजनिक रूप से बता दिया कि शादी को लेकर दोनों के विचार अलग हैं। इसके बाद दोनों के बीच बड़ा विवाद हो गया था।"


Click it and Unblock the Notifications











