मैडोना - अभी तो मैं जवान हूँ
हॉलीवुड की देवियों के जीने का अंदाज निराला होता है,इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है। कई बार उनकी निजी जिंदगी, काम से ज्यादा दिलचस्प हो जाती है।
ताजा वाकया पॉप संगीत की मलिका मैडोना का है। मैडोना आजकल खुद से २८ साल छोटे अपने पुरुष मित्र जीसस लुज के साथ संबंधों के कारण सुर्खियों में हैं। जीसस अभी सिर्फ २३ साल के हैं। जीसस की मां भी ५१ साल की मैडोना से १५ साल छोटी हैं।
मैडोना जल्द ही जीसस के माता-पिता से मिलने उसके घर ब्राजील जाने वाली हैं। हॉलीवुड में अटकलें लगायी जा रहीं हैं कि ये मुलाकात दोनों की शादी की बात को लेकर होने वाली है।
मैडोना के नजदीकी मित्रों का कहना है कि वह जीसस से प्यार करती हैं और उसे खोना नहीं चाहतीं। इसलिए मैडोना जीसस के अभिभावकों से मिलकर अपने रिश्ते की गहराई के बारे में उन्हे बताना चाहती हैं।
अब ये कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है या सच में मैडोना जीसस के प्यार में हिलोरें ले रही हैं,ये तो वक्त बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











