मैडोना के अपशब्दों से रूसी हुए खफा

50 वर्षीया मैडोना ने आगामी दो अगस्त को पैलेस स्क्वेयर में होने वाले अपने संगीत समारोह 'स्टिकी एंड स्वीट' के लिए ऑनलाइन ऑडियो के आरंभ में अपशब्दों का प्रयोग किया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार खबरों में कहा गया है कि सेंट पीट्सबर्ग की विधानसभा के सदस्यों ने गवर्नर वेलेतीना मत्वेंको के पास उन अपशब्दों के लिए मैडोना पर मुकदमा चलाने का प्रस्ताव भेजा है।
ऐसा पहला मौका नहीं है जब पैलेस स्क्वेयर में होने वाला मैडोना का आयोजन विवादों से घिरा हो। शहर के बहुत से अधिकारियों का मानना है कि इस संगीत समारोह से सेंट पीट्सबर्ग के नागरिकों की धार्मिक और नैतिक संवेदनाओं का चोट पहुंचेगी।
अभद्र शब्दों मैडोना रूसियों स्टिकी एंड स्वीट हालीवुड hollywood madonna russian show sticky and sweety swear world


Click it and Unblock the Notifications