अपने पूर्व पतियों से मैडोना ने निर्देशन सीखा

मैडोना का कहना है कि मैंने निदेर्शन के बारे में उस समय सीखा जब मैं अपने पूर्व निर्देशक पतियों पेन और रिची के साथ संबंधों में थी। इसके अलावा उनके कुछ दोस्त भी इसी फिल्ड से जुड़े थे जिनके चलते वो निर्देशन सीख पाईं।
मैडोना ने कहा कि कुछ फिल्मों के सेट पर मैंने दिन बिताये हैं और मैने कुछ निर्देशकों के साथ शादीशुदा जिंदगी भी बितायी है। मेरे आज भी कई ऐसे दोस्त है जो फिल्में डायरेक्ट करते हैं। अपने पॉप संगीत से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी मैडोना अब फिल्म के क्षेत्र में भी अपने कदम बढ़ाने को तैयार हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











