मैराथन में हिस्सा लेंगी मैडोना

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 51 वर्षीया मैडोना अगले वर्ष अप्रैल में मोरक्को में आयोजित होने वाले मैराथन में हिस्सा लेंगी।
सूत्रों के अनुसार मैडोना मैराथन में हिस्सा लेने के लिए बेहद गंभीर है और वह इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करना चाहती हैं। उन्होंने अपने प्रबंधकों से कहा है कि मैराथन के लिए जारी प्रशिक्षण की वजह से वह पूरे महीने किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications