गोद लिया बच्चा वापस लौटाएंगी मैडोना

पढें : चर्चा में मैडोना का बेटा
खबरों के मुताबिक, मैडोना ने मालावी की मर्सी नाम की जिस बच्ची को पिछले साल गोद लिया था, उसे वह उसके मां-बाप के पास लौटाने जा रही हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि मर्सी के पिता जेम्स काम्बेवा ने अपनी बच्ची को वापस पाने के लिए मैडोना के खिलाफ कानूनी लड़ाई छेड़ दी थी, लेकिन करीब दो महीने पहले वह इससे पीछे हट गए थे।
लेकिन, एक बार फिर काम्बेवा का अपनी बेटी के लिए प्यार जागा है और अब वह उसे वापस पाना चाह रहे हैं। यही वजह है कि मैडोना अपने साथ गोद लिए गए बच्चे मर्सी और डेविड को लेकर मालावी जा रही हैं ताकि उन्हें उनके परिवार को वापस किया जा सके। गौरतलब है कि मैडोना ने चार बच्चे गोद लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











