आलोचना की शिकार हुईं मैडोना

वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार वारसा में मैडोना का एक कार्यक्रम कैथोलिक गिरजाघरों के पवित्र त्योहारों में से एक 'मैरी' के दिन प्रस्तावित है। स्थानीय लोग इस पवित्र दिवस के अवसर पर पॉप गायिका के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं।
वारसा में मैडोना का संगीत कार्यक्रम स्थानीय सांस्कृतिक समूह 'प्रो पोलिनियो' आयोजित कर रहा है। अब प्रस्तावित कार्यक्रम की तिथि को लेकर संगीत आयोजकों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications