55000 प्रशंसकों के सामने मैडोना ने उतार फेंकी अपनी ब्रा

By Belal Jafri

इस्तांबुल। आपने अक्सर सुना या देखा होगा की जब कलाकार को कला के कद्रदान मिलते हैं तो वो सब कुछ भूल जाता है और जैसे जैसे दर्शक कलाकार की कला कि हौसला आफजाई करते है कलाकार जोश में भर और भी बेहतर प्रदर्शन करता है। लेकिन कभी कभी यही जोश व्यक्ति पर इस हद तक हावी हो जाता है कि वो कुछ ऐसा कर देता है जिसके लिए उसे जम कर आलोचना भी सुननी पड़ती है।

madonna
कुछ इसी तर्ज पर काम करते हुए पॉपस्टार मैडोना ने अपने लाइव कॉन्सर्ट में भी कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर उनके चाहने वाले हैरान रह गए और उनके माथे पर चिंता के बल पड़ गए । आपको बताते चलें इस्तांबुल में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान 53 वर्षीय गायिका ने न सिर्फ अपने अंतर वस्त्र उतार फेंके बल्कि वहां मौजूद लोगों को अपना दायां ब्रेस्ट तक दिखा दिया बताया जा रहा है कि मैडोना ने सिर्फ जोश में आकार ऐसा किया।

लेकिन अगर सूत्रों की माने तो मैडोना खुद को आज भी सेक्सी मानती है और इसी बात के चलते उन्होंने ऐसा किया। वहीँ मैडोना द्वारा की गयी इस हरकत का असर कुछ उल्टा ही दिखा जहाँ उन्हें दर्शकों के साथ साथ अपने समीक्षकों से मिलने वाली आलोचना से दो चार होना पड़ रहा है।

गौरतलब है की डेली मेल डॉट को डॉट यूके में छपी इस खबर के मुताबिक मेडोना की इस हरकत को कई लोग पचा नहीं पा रहे हैं। मैडोना ने शायद खुद को सेक्स सिंबल के तौर पर प्रचारित करने के लिए ऐसा किया लेकिन वो बचकाना और बोरियत भरा ज्यादा लगा। 55000 प्रशंसकों की भीड़ के सामने उन्होंने कमर से ऊपर के दाहिने हिस्से को निर्वस्त्र कर दिया। बताया जा रहा है कि 53 साल की गायिका 1995 का अपना हिट गाना 'ह्यूमन नेचर' गा रही थीं और गाते-गाते उन्होंने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया।

इस पूरे मामले पर बीबीसी के कैमरामैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ऐसा हो सकता है कि 50 बरस के पार पहुंच चुकी मैडोना को ये लगता है कि अब कोई उन्हें पूछने वाला नहीं है और ऐसा कर के एक बार फिर से वो लोगों के दिल के साथ साथ उनकी आँखों में भी जगह बना लें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X