मैडोना की पीठ से चिपके ओबामा

लेकिन इसी शो के दौरान एक अजीब बात हुई। मैडोना ने स्टेज पर दर्शकों को अपनी पीठ की ओर इशारा किया जिस पर एक टैटू बना हुआ था और वो टैटू था अमेरिकी राष्ट्रपति बराका ओबमा का, जिसे देखकर सब हैरान रह गये।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक मैडोना ने ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी जो कि बैकलेस थी। अपने शो के दौरान उन्होंने डांस के जरिये अपनी नंगी पीठ दर्शकों की ओर की और उस पर गौर करने के लिए दर्शकों को इशारा किया। लोगों ने देखा कि वहां एक टैटू बना हुआ है जो कि बराक ओबामा का था। मैडोना की इस दीवानगी से अंदाजा हो गया कि राष्ट्रपति चुनाव में मैडोना ओबामा को समर्थन कर रही हैं।
लेकिन मैडोना के जानने वालों को टैटू का तरीका जरूर अटपटा लगा होगा लेकिन वो जानते हैं कि मैडोना ओबामा को काफी पसंद करती है। साल 2008 में जब चुनाव हुए थे तो मैडोना ने ओबामा की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन कर अपना प्रेम उनके प्रति जता दिया था।
गौरतलब है कि नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए इस समय अमेरिका में काफी राजनैतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। ओबामा के चाहने वालों का कहना है कि एक बार फिर से ओबामा यह चुनाव जीतेंगे औऱ नया इतिहास लिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











