मैडोना बनवा रहीं मलावी में स्कूल

कामाजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप ही मैडोना एक स्कूल का निर्माण करवा रही हैं। स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर आपको लिखा मिलेगा- 'प्रोजेक्ट साइट फॉर रेजिंग मलावी एकेडमी फॉर गर्ल्स'।
मैडोना के इस प्रयास से स्थानीय लोग काफी खुश हैं। भारतीय मूल के एक व्यापारी कुश मित्तल ने कहा कि स्कूल के निर्माण से स्थानीय बच्चों को लाभ मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











