रिची संग क्रिसमस मनाएंगी मैडोना
क्रिसमस का फेस्टिवल, पॉप गायिका मैडोना और उनके पूर्व पति एवं फिल्मकार गाय रिची अपने बच्चों के साथ मिल कर मनाएंगे। रिची पहले से ही अपने दोनों बेटों रोक्को व डेविड बांडा और बेटियों मर्सी जेम्स और लार्डेस के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक मैडोना अपने बच्चों के साथ विमान से ब्रिटेन पहुंचेंगी। वह इंग्लैंड के अपने घर में रिची और उनके पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का दिन गुजारेंगी।
एक सूत्र के मुताबिक मैडोना बच्चों को उनके पिता के साथ क्रिसमस मनाने के लिए इंगेलैंड ले जा रही हैं। जिससे उनके बच्चे फेस्टिवल के दिन अपने पिता की कमी महसूस ना करें। इस साल जनवरी में मैडोना और रिची का तलाक हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
क्रिसमस गाय रिची गायिका पॉप संगीत ब्रिटेन मैडोना हॉलीवुड britain christmas guy ritchie hollywood madonna pop music singer


Click it and Unblock the Notifications