स्वस्थ होते ही जिम पहुंची मैडोना

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मैडोना की ट्रेनर ट्रेसी एंडरसन ने कहा है कि पॉप स्टार की चोट गंभीर नहीं है और इससे उन्हें शारीरिक अभ्यास में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
मैडोना जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो जाना चाहती हैं क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें 'स्टिकी एंड स्वीट वर्ल्ड टूर' में हिस्सा लेना है।
उधर, मैडोना के प्रतिनिधि लिज रोजेनबर्ग ने कहा है कि घोड़े से गिरने के बाद हालांकि मैडोना ने अस्पताल में उपयुक्त इलाज कराया था लेकिन इसके बावजूद आने वाले दिनों में चिकित्सक उनकी चोट पर निगाह रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications