निर्देशन के क्षेत्र में उतरी मैडोना

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, यह फिल्म अमेरिका उस रईस वालिस सिम्पसन के बारे में है जिनका दो बार तलाक हो चुका था और जिनके लिए एडवर्ड अष्टम ने तख्तो-ताज ठुकरा दिया था।
51 वर्षीय मैडोना इस प्रोजेक्ट के लिए डेविड टेनेन्ट और कैट ब्लेंचेट को लेने की कोशिश कर रही हैं।
एक सूत्र के मुताबिक, "फिल्म की पटकथा को अंतिम रूप दिया जा चुका है और शूटिंग स्थलों की तलाश जारी है। मैडोना अब कलाकारों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही हैं और उचित जगह पैसा लगा रही हैं।"
"फिल्म के पहले सीन में 90 साल की एक बुजुर्ग महिला दिखाई देगी, जो अपने फ्लैट में अकेली रहती हैं। वह अपनी नौकरानी को अपनी कहानी बताना शुरू करती है। आगे पता चलता है कि यह बूढ़ी औरत वालिस सिम्पसन हैं।"
More from Filmibeat
एडवार्ड viii निर्देशन मडोना वालिस वालिस सिम्पसन सिनेमा हॉलीवुड cinema edawrd viii hollywood madonna wallis wallis simpson


Click it and Unblock the Notifications











