विवादों में फंसी मैडोना

इन सभी विवादों की जड़ मलावी है। मैडोना मलावी में एक बच्ची को गोद लेना चाहती हैं। पॉप स्टार के इसी कदम का विरोध हो रहा है।
मलावी में बच्चों के कल्याण के लिए काम करने वाली एक संस्था ने मैडोना से कहा है कि वह बच्ची को गोद लेने की अपनी योजना पर फिर से विचार करें।
एक संस्था ने कहा कि मैडोना सबसे खूबसूरत बच्चे की तालश कर रही है ताकि वह बच्चों की परेड निकाल सके।
इससे पहले मैडोना पर एक महिला ने अपनी पोती को 'चुराने' का भी आरोप लगाया था। लकी चेकेशिवा नाम की महिला ने मैडोना पर अपनी चार वर्षीया पोती मर्सी जेम्स को चुराने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
मैडोना मर्सी को गोद लेने के लिए पिछले 19 महीने से प्रयास कर रही हैं। चेकेशिवा ने कहा, "मैडोना अन्य बच्चों को गोद क्यों नहीं ले रही हैं? वह बच्ची को चुरा रही है। मैं उनके खिलाफ अदालत जाना चाहती हूं। मैं उन्हें छोड़ूंगी नहीं।"
मर्सी मलावी के अनाथालय में रहती हैं। उसके माता और पिता का निधन हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications