मैडोना के पोप को अर्पण से विवाद

दो साल पहले कैथोलिक चर्च ने ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रास पर चढ़ाए जाने की नकल करने पर उनकी आलोचना की थी. लेकिन इटली के समाचार पत्रों ने शनिवार को आयोजित उनके इस कार्यक्रम पर बड़ी गर्मजोशी से अपने विचार लिखे हैं.
धार्मिक परिकल्पनाओं का प्रयोग
कोरिएरे डेल्ला सेरा ने अपने मुख्य पृष्ठ पर लिखा है, "अपने रोम के दौरे पर मैडोना ऐसा कोई अवसर खोना नहीं चाहती थीं जिस पर विवाद हो."
वर्ष 1989 के उनके एक वीडियो, 'लाइक ए प्रेयर' में जलते हुए क्रॉस और प्रतिमाएं चीखती पुकारती दिखाई गई हैं. इस गायिका ने पिछले ही महीने ब्रिटेन के कार्डिफ़ से अपना विश्व दौरा शुरू किया है. अब उनका अगला प्रदर्शन लंदन के वेम्बले स्टेडियम में 11 सितंबर को होगा.
ब्राज़ील में 18 दिसंबर को इस दौरे के अंत से पहले अक्टूबर में वे अमरीका जाएँगी और चार दिन न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डेन में प्रदर्शन करेंगी.


Click it and Unblock the Notifications