बेटी के धुएं के छल्लों ने छिना मडोना का चैन

दरअसल मडोना अपनी बच्ची को लेकर काफी परेशान हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी 15 साल की बच्ची को धूम्रपान करते हुए पकड़ा था। तब से लेकर आज तक वह अपनी बेटी से काफी नाराज हैं। और हमेशा उनपर नजर भी रखती हैं।
मडोना का गुस्सा इतने में ही नहीं उतरा उन्होंने अपनी बेटी का फर्स्ट स्टेज शो भी कैंसल करवा दिया है। दरअसल हाल ही में एक तस्वीर मडोना के नजरों के सामने से गुजरी जिसमें उनकी बेटी 'लॉर्डेस' न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ धूम्रपान कर रही थी।
गुस्से में तिलमिलाई मडोना ने अपनी बेटी लॉर्डेस से कहा कि वह इस समय केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें ना कि वह स्टेज में उनके साथ उनका हाथ बटाएं। वैसे मडोना ने अपनी बेटी को यह कहकर एक अच्छी मां होने का परिचय दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











