खुशी से रो पड़ीं मैडोना

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ब्राजील के अरबपति इके बैटिसा ने मैडोना की समाज कल्याण परियोजना के लिए 70 लाख डॉलर दान देने की घोषणा की है।
गुरुवार को मैडोना बैटिसा के घर रात्रि भोज में उपस्थित हुई थी। रात्रि भोज के दौरान ही बैटिसा ने मैडोना की परियोजना के लिए धन देने की घोषणा की। साओ पाओलो के एक दैनिक अखबार ने कहा कि जैसे ही बैटिसा ने दान देने की घोषणा की वैसे ही मैडोना के आंखों से आंसू छलक आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications