मैडोना के निर्वस्त्र तस्वीर की नीलामी
मशहूर पॉप गायिका मैडोना की एक निर्वस्त्र तस्वीर को 37 हजार डॉलर में नीलाम किया गया है। यह तस्वीर वर्ष 1979 की है जब मैडाना एक संघर्षरत डांसर थी।
नीलामी घर क्रिस्टी ने शुक्रवार को बताया कि उसे 15,000 डॉलर में इस तस्वीर के नीलाम होने की आशा थी। तस्वीर के खरीददार की पहचान एक यूरोपीय के रूप में की गई है।
मैडोना की यह तस्वीर ली फ्रीडलैंडर ने ली थी। उस वक्त मैडोना की उम्र 20 वर्ष थी। फ्रीडलैंडर ने इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर और 1985 के अंक में प्लेब्वाय में छपी छह तस्वीरों को लिया था।
मैडोना की एक अन्य तस्वीर, जिसे हेलमट न्यूटन ने ली थी, को 18750 डॉलर में नीलाम किया गया। इसकी कीमत 15,000 डॉलर तय की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











