परिवार नहीं बढ़ाएंगी मैडोना
हॉलीवुड पॉप गायिका मैडोना के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपने 22 वर्षीय प्रेमी जीसस लुज से शादी करके परिवार बढ़ाने वाली है लेकिन उनका कहना है कि परिवार बढ़ाने की उनकी योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी करनी है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मैडोना ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया, जिनमें कहा गया था कि वह अपने मित्र जीसस लूज से विवाह करेंगी।
मैडोना ने कहा, "मेरे पास अभी कई परियोजनाएं हैं। मेरे पास एक पटकथा है और मैं एक फिल्म भी निर्देशित करना चाहती हूं। आशा है कि अगले साल यह काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी कुछ परियोजनाएं हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











