'डोल्क एंड गब्बाना' का नया चेहरा मैडोना

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गब्बाना ने ट्विटर वेबसाइट पर लिखा है, "मैडोना के साथ प्रचार अभियान करना बहुत सुंदर होगा। मैं इसके संबंध में कुछ नहीं कह सकता। हम अंतिम दृश्य कर रहे हैं। मैडोना सिर्फ सुंदर है। हम बहुत थके हुए हैं लेकिन बहुत खुश भी हैं। हमारे अभियान में मैडोना का होना एक सपने के सच होने जैसा है।"
51 वर्षीय मैडोना 'डोल्क एंड गब्बाना' के 2010 के वसंत संग्रह के विज्ञापन अभियान में शामिल होंगी और ब्रांड के महिला परिधान संग्रह के लिए विज्ञापन करेंगी। मैडोना के पुरुष मित्र जीसस लुज भी 'डोल्क एंड गब्बाना' के लिए विज्ञापन कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











