मैडोना के नए प्रेमी बने शाकाहारी
मशहूर पॉप गायिका मैडोना के नए दोस्त जीसस लूज के बारे में खबर है कि वह शाकाहारी बन गए हैं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट कॉम' के अनुसार 50 वर्षीया मैडोना के 22 वर्षीय दोस्त लूज के शाकाहारी बनने के बाद पॉप गायिका भी उसी के कदम पर चलने की कोशिश कर रही हैं।
लूज पेशे से मॉडल हैं। सूत्रों के अनुसार मैडोना अपने नए दोस्त के लिए खुद को बदलने का प्रयास कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











