मैडोना से बेवफाई नही कर रहें है लुज

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्राजील में रिया डि जनेरियो में एक पार्टी के दौरान लुज ने मॉडल लुसियानो कोस्टा के साथ नृत्य किया था लेकिन उनका कहना है कि वह महज एक दोस्त भर हैं।
लुज ने कहा, "मैंने उसके साथ नृत्य किया लेकिन मैंने पार्टी में सभी लोगों के साथ नृत्य किया। पार्टी में मेरी मां भी थीं और उनकी मौजूदगी में मैं किसी महिला के ज्यादा करीब कैसे जा सकता था।"
लुज और कोस्टा की नृत्य करते समय तस्वीर खींची गई थी और अलग दिन खींची गई तस्वीर में उन्हें पार्क में एक दूसरे का हाथ थामे घूमते दिखाया गया था।
उन्होंने कहा कि कोस्टा से उनका कुछ लेना-देना नहीं और अगले दिन समुद्र तट पर उनकी मुलाकात सामान्य ही थी जिसकी प्रेस ने मनगढंत कहानी गढ़ डाली।


Click it and Unblock the Notifications











