घोड़े से गिरकर घायल हुईं मैडोना

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मैडोना न्यूयार्क के हैंपटन्स में शनिवार को घुड़सवारी कर रही थीं, तभी उनके घोड़े ने उन्हें गिरा दिया।
घटना के तुरंत बाद मैडोना को साउथैंप्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैडोना के प्रवक्ता लिज रोजेनबर्ग के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं है, हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें गहन निगरानी में रखा है।


Click it and Unblock the Notifications