मैडोना ने सजाया मर्सी का कमरा
पॉप गायिका मैडोना की गोद ली हुई बेटी मर्सी जेम्स अभी नही आई है लेकिन उसके आने से पहले ही मैडोना उसका कमरा सजाने के लिए कह चुकी है। उन्होंने हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पॉल्ट्रो से उस शयनकक्ष को सजाने का आग्रह किया है, जिसमें उनकी गोद ली गई बेटी मर्सी जोंस रहा करेगी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "ग्लेनेथ न्यूयार्क के हैंपटंस इलाके में रहती हैं। उन्होंने अपनी बेटी एप्पल का कमरा इतनी खूबसूरती से सजा रखा है कि मैडोना उनकी कायल हो चुकी हैं। यही कारण है कि उन्होंने ग्वेनेथ से अपनी बेटी मर्सी का कमरा सजाने का अनुरोध किया है।"
अपनी बेटी के घर आने की खुशी में मैडोना ने दो करोड़ पाउंड कीमत के अपने मकान को सजाने और उसे खिलौनों तथा अन्य सजावटी सामानों से भरने के लिए खरीदारी की तैयारी कर ली है।
50 साल की मैडोना को पिछले सप्ताह चार साल की मर्सी को गोद लेने की इजाजत मिली है। आशा की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में मर्सी मैडोना के साथ उनके न्यूयार्क स्थित आलीशान घर में रह रही होगी।


Click it and Unblock the Notifications











