मैडोना से अलग होकर खुश हैं रिची
ब्रिटिश फिल्म निर्देशक गाई रिची प्रसिद्ध पॉप स्टार एवं पत्नी मैडोना से अलग होने के बाद जीवन का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रिची आजकल पहले से ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। यहां के एक पब में रात बिताने के बाद उन्हें तड़के घर लौटते देखा गया।
उधर, मैडोना इन दिनों यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्हें बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ देखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications